4
पौड़ी/कोटद्वार। माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकली कोटद्वार निवासी युवती को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। युवती के लापता होने की सूचना मिलने के बाद कोटद्वार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) का विश्लेषण कर उसकी लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद पुलिस टीम जम्मू पहुंची और स्थानीय पुलिस व जीआरपी के सहयोग से युवती को बरामद कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
