जसपुर। जसपुर क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने अमृत-यू 2.0 के यूज्ड वाटर मैनेजमेंट घटक के अंतर्गत जसपुर क्षेत्र के लिए तीन सीवरेज एवं शहरी अवस्थापना परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। इन परियोजनाओं की कुल स्वीकृत लागत 11.14 करोड़ रुपये है, जिसमें 10.026 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता शामिल है।
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री एवं विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को परियोजनाओं की स्वीकृति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री धामी ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की इस स्वीकृति से जसपुर सहित प्रदेश के अन्य शहरी क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास को गति मिलेगी। सीवरेज और प्रयुक्त जल प्रबंधन जैसी बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ होने से शहर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी तथा पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं को भी मजबूती मिलेगी।
जसपुर की जनता को मिलेगा सीधा लाभ
सीवरेज परियोजनाओं के धरातल पर उतरने के बाद जसपुर क्षेत्र में सीवरेज प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे शहरी क्षेत्र में स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर करने के साथ-साथ प्रयुक्त जल के व्यवस्थित प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।
जसपुर की सम्मानित जनता की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सीवरेज व्यवस्था को लेकर आवश्यकता महसूस की जा रही थी। केंद्र से मिली इस मंजूरी से जसपुर के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
जसपुर में जल्द बनेगी सीवर लाइन, केंद्र से ₹11.14 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी
अमृत-यू 2.0 के तहत सीवरेज एवं प्रयुक्त जल प्रबंधन परियोजनाओं को मिली स्वीकृति
16
