देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक लच्छू गुप्ता के सहयोग से ओमकार प्लाजा कॉम्प्लेक्स, बिंदाल पुल के निकट रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
शिविर में शहरी स्वास्थ्य केंद्र खुड़बुड़ा की टीम ने 100 से अधिक लोगों के निःशुल्क ब्लड टेस्ट किए। स्वास्थ्य जांच के साथ लोगों को रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। दुर्घटना, ऑपरेशन और गंभीर बीमारी जैसी आपात परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध होना मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता कभी भी किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पड़ सकती है, ऐसे में रक्तदाताओं का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने लोगों से चिकित्सकीय पात्रता के अनुसार नियमित अंतराल पर रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है, ताकि अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध रह सके।
कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य नरेंद्र बंसल, जोगिंदर सिंह पुंडीर, राजकुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, मंडल अध्यक्ष राहुल चौहान, सुमित पांडे, संतोष कोटियाल, युवा नेता दिलीप कंडारी, सुनील उनियाल, अशोक वर्मा, कुलदीप विनायक, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, मानिक गोयल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
सीएम धामी के जन्मदिवस पर रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर, 100 से अधिक लोगों की हुई जांच
4
