देहरादून, 15 सितंबर। अटक फॉर्म के अंतर्गत मंगलवार को वन विभाग की ओर से स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य वन क्षेत्र और आसपास के स्थानों को स्वच्छ रखने के साथ ही ग्रामीणों में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
सफाई अभियान में वन दरोगा मुकेश कुमार, वन बीट अधिकारी चेतन चौहान, उपनल कर्मचारी शुभम काला, प्लांटेशन चौकीदार कमल एवं प्रिंस सहित तेलपुरा के ग्रामवासियों ने सक्रिय सहभागिता की। सभी ने मिलकर क्षेत्र में साफ-सफाई करते हुए कूड़ा-कचरा एकत्र किया और लोगों को सार्वजनिक एवं वन क्षेत्रों में गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित किया।
वन विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि वन क्षेत्रों की स्वच्छता और संरक्षण केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्थानीय समुदाय की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रामीणों की भागीदारी से ऐसे अभियानों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
झाझरा रेंज के अटक फॉर्म में चला स्वच्छता अभियान, वन विभाग के साथ ग्रामीणों ने संभाली सफाई की कमान
17
