देहरादून। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देहरादून पुलिस लाइन स्थित मंदिर में भक्तिमय वातावरण के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने सपरिवार मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया।
जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित पूजा-अर्चना में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सहभागिता की। विधि-विधान से पूजा संपन्न होने के बाद भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर सामूहिक आरती की गई। इस दौरान पुलिस लाइन परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
SSP दून ने पुलिस परिवार सहित उपस्थित सभी लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके संदेश को स्मरण करते हुए समाज में शांति, प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।
पूजा-अर्चना एवं आरती के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक देहात सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस लाइन में भक्तिमय माहौल में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव SSP दून प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने सपरिवार की पूजा-अर्चना,
सामूहिक आरती में पुलिस अधिकारियों ने लिया हिस्सा
8
