देहरादून, 4 अगस्त। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए मंगलवार को इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय की सीनियर एवं जूनियर प्रीफेक्टोरियल बॉडी का गठन करते हुए नव-निर्वाचित छात्र-छात्राओं को बैज एवं सैश पहनाकर नेतृत्व की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विद्यालय के निदेशक एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर एवं प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने हेड बॉय, हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन, हाउस कैप्टन और प्रीफेक्ट्स को सम्मानित किया। सभी छात्र-नेताओं ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा सेवा, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ. पंकज होलकर ने कहा कि सच्चा नेता अपने आचरण, अनुशासन और सेवा भावना से समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणा बनता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नैतिक मूल्यों और सत्यनिष्ठा के साथ नेतृत्व करने का आह्वान किया।
प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने कहा कि नेतृत्व किसी पद का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का नाम है। उन्होंने नव-निर्वाचित छात्र-नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे।
समारोह में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए सीनियर एवं जूनियर प्रीफेक्टोरियल बॉडी की घोषणा की गई। सीनियर वर्ग में अभिनव भट्ट को हेड बॉय, अन्वेशा सेमवाल को हेड गर्ल, पीयूष असवाल और प्रकृति थापा को स्पोर्ट्स कैप्टन बनाया गया। वहीं जूनियर वर्ग में अतिक्ष सूर्याल को हेड बॉय तथा सिद्धांता रावत को हेड गर्ल चुना गया। इसके अलावा चारों हाउसों के हाउस कैप्टन एवं प्रीफेक्ट्स को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी नव-निर्वाचित छात्र-नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनका नेतृत्व विद्यालय को नई उपलब्धियों तक पहुंचाएगा। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व, आत्मविश्वास एवं सेवा भावना का विकास करना रहा।
एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में छात्र नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी, इन्वेस्टिचर सेरेमनी गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न
1
