देहरादून, 31 जुलाई। विकासनगर क्षेत्र के आसनबाग-रामबाग स्थित शिव मंदिर में दानपात्र तोड़कर हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मंदिर के दानपात्र से चोरी किए गए ₹7,990 भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, मंदिर समिति के अध्यक्ष सुमेर चन्द वर्मा की शिकायत पर कोतवाली विकासनगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कैनाल रोड क्षेत्र से अरशद (30 वर्ष), निवासी बैरागीवाला, थाना सहसपुर को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे तथा अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने मंदिर का दानपात्र तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी हरबर्टपुर उपनिरीक्षक मयंक त्यागी, कांस्टेबल नवीन कोहली, नरेश पंत, चमन चौहान तथा होमगार्ड वाहिद हसन शामिल रहे।
कैप्शन: मंदिर में चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम बरामद करने में विकासनगर पुलिस को सफलता।
तड़के ही दून पुलिस का एक्शन, 24 घंटे में मंदिर चोरी का खुलासा
दानपात्र तोड़कर चोरी करने वाला नशेड़ी आरोपी गिरफ्तार, ₹7,990 की नकदी बरामद
5
