देहरादून, 24 जुलाई।
उत्तराखंड में स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में देहरादून के स्टार्टअप द नेक्स्ट डोर एआई ने एआई ग्रोथ इंजन ‘सुपरसेई’ लॉन्च किया है। जंपस्टार्ट टावर में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के संस्थापकों, शुरुआती ग्राहकों और प्रदेश के स्टार्टअप समुदाय की मौजूदगी में इस नए प्लेटफॉर्म का अनावरण किया गया।
कंपनी के अनुसार, सुपरसेई पारंपरिक सीआरएम से अलग रियल-टाइम में वेबसाइट विजिटर्स के व्यवहार का विश्लेषण कर उनकी रुचि का आकलन करता है और बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के व्हाट्सएप, ईमेल और चैट के माध्यम से तुरंत जवाब देता है। यह ग्राहकों के सवालों के उत्तर देने, डेमो बुक करने, पेमेंट लिंक भेजने और फॉलो-अप जैसी प्रक्रियाओं को भी स्वतः संचालित करता है।
लॉन्च के दौरान साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, एक एआई जॉब-टेक कंपनी में इस प्लेटफॉर्म के उपयोग से करीब 5,000 मासिक लीड्स का प्रबंधन किया गया। पहला रिस्पॉन्स टाइम छह घंटे से घटकर एक मिनट से भी कम रह गया, जबकि एक तिमाही में कन्वर्ज़न दर 5 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत तक पहुंच गई।
को-फाउंडर मृणाल आनंद ने कहा कि समस्या लीड्स की नहीं, बल्कि समय पर प्रतिक्रिया देने की थी और सुपरसेई इसी चुनौती का समाधान करता है। वहीं, को-फाउंडर कुंदन कुमार ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म सेल्स टीम की जगह लेने के लिए नहीं, बल्कि उन कार्यों को स्वचालित करने के लिए बनाया गया है जिनमें पहले सेल्सपर्सन की आवश्यकता ही नहीं होती थी।
कार्यक्रम के बाद “बिज़नेस ऑन स्टेरॉयड्स: सेई हेलो टू सेल्स ऑन ऑटोपायलट” विषय पर ऑनलाइन सत्र भी आयोजित किया गया, जिसे गूगल सर्टिफाइड एआई ट्रेनर, टेडएक्स स्पीकर और रेवैम्प ट्राइब के संस्थापक योगेश अग्रवाल ने संबोधित किया।
देहरादून के स्टार्टअप ने एआई ग्रोथ इंजन ‘सुपरसेई’ किया लॉन्च, वैश्विक CRM प्लेटफॉर्म को दी चुनौती
उत्तराखंड के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिली नई पहचान, रियल-टाइम एआई सेल्स ऑटोमेशन प्लेटफॉर्म का अनावरण
5
