Hamarichoupal
हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरिद्वार में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई का विरोध जताते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे पार्टी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
