Hamarichoupal,17,06,2026
गदरपुर। गौवंश संरक्षण स्क्वाड कुमाऊँ परिक्षेत्र और गदरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांधी कॉलोनी क्षेत्र से लगभग 300 किलोग्राम प्रतिबंधित गौमांस बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपी पुलिस को देखकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
पुलिस को मिली सूचना के आधार पर स्विफ्ट डिजायर कार की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित गौमांस बरामद हुआ। इस दौरान नईम निवासी स्वार (रामपुर) तथा अबरार निवासी गांधी कॉलोनी (गदरपुर) को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई के दौरान फरार हुए दो आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मौके से प्रयुक्त कार के अलावा तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।
पुलिस ने बरामद गौमांस एवं वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गौ-तस्करी और गौवंश से जुड़े अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
