Hamarichoupal,13,06,2026
देहरादून, 13 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत विकासनगर पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 212 ग्राम अवैध चरस और 6.81 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर आसन बैराज बस अड्डे के पास ढालीपुर से नफीस निवासी बड़ा रामपुर, सहसपुर को 6.81 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं पीएचसी कुंजा के पास से मारुफ उर्फ काला निवासी कुंजा ग्रांट को 212 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया।
दोनों आरोपितों के विरुद्ध मादक पदार्थ निषेध अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पूछताछ में पता चला कि मारुफ उर्फ काला पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।
पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री के “नशामुक्त देवभूमि” अभियान के तहत जनपद भर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
