Hamarichoupal,12,06,2026
विकासनगर यमुना नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से शव बरामद किया।
घटना भीमावाला क्षेत्र के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक डायल 112 के जरिए एसडीआरएफ को सूचना मिली कि एक किशोरी यमुना नदी में डूब गई है। सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक आशिक अली के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू उपकरणों और डीप डाइवर्स के साथ मौके पर पहुंची।
टीम ने तेज बहाव और गहरे पानी में सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी देर तक तलाश के बाद किशोरी का शव नदी से बाहर निकाला गया।
मृतका की पहचान 17 वर्षीय किशोरी देवी निवासी नवाबगढ़, विकासनगर के रूप में हुई है। एसडीआरएफ ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
