Hamarichoupal,27,05,2026
देहरादून।28 मई 2026 को ईद-उल-जुहा पर्व के मद्देनजर शहर में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक यातायात डायवर्ट रहेगा। मीडिया सेल देहरादून द्वारा जारी प्लान के अनुसार बिंदाल क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
ये रहेगा रूट प्लान:
– घंटाघर से बिंदाल जाने वाला ट्रैफिक राजपुर रोड की ओर डायवर्ट होगा।
– दर्शनलाल व तहसील चौक से बिंदाल जाने वाले वाहन दिलाराम चौक से कैंट मार्ग होते हुए जाएंगे।
– राजपुर रोड से बिंदाल जाने वाला ट्रैफिक घंटाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा।
– बल्लूपुर व किशननगर चौक से घंटाघर आने वाले ट्रैफिक को जरूरत पर कैंट की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
– राजपुर क्षेत्र से बिंदाल जाने वाले वाहन दिलाराम चौक से कैंट मार्ग से जाएंगे।
नमाज अदा करने वालों को घंटाघर से बिंदाल वाले मार्ग पर जाने की अनुमति रहेगी।
*यहां लगेंगे बैरियर:* घंटाघर, बिंदाल, यमुना कॉलोनी, अग्रवाल बेकरी, धर्मपुर चौक, ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा और चंद्रबनी चौक।
पुलिस ने लोगों से डायवर्ट प्लान के अनुसार यात्रा करने और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग चुनने की अपील की है।
