Hamarichoupal,27,05,2026
देहरादून। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने उत्तर भारत में 10 मिलियन टू-व्हीलर बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की कुल बिक्री में उत्तर भारत की हिस्सेदारी लगभग 15% रही।
कंपनी के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में फैले उत्तर क्षेत्र में FY26 के दौरान बिकने वाले हर चार में से तीन 110cc स्कूटर होंडा के रहे। 125cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी कंपनी की मजबूत पकड़ है।
एचएमएसआई के सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर मुत्सुओ उसुई ने कहा कि 10 मिलियन का आंकड़ा दिखाता है कि टू-व्हीलर रोजमर्रा की मोबिलिटी से कितने गहराई से जुड़े हैं। उत्तर भारत में कंपनी के 1,000 से ज्यादा कस्टमर सर्विस टचपॉइंट हैं।
आने वाले समय में होंडा बिगविंग प्रीमियम नेटवर्क बढ़ाने के साथ मिड-साइज और हायर डिस्प्लेसमेंट मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को मजबूत करेगी।
