Hamarichoupal,24,05,2026
देहरादून। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को बीजापुर राज्य अतिथि गृह में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, दोहरे और विदेशी मतदाताओं को चिन्हित कर मतदाता सूची शुद्ध करना है।
सीईसी ने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की कि वे एसआईआर के दौरान बीएलओ को सहयोग करें और नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो उपलब्ध कराएं।
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बताया कि प्री-एसआईआर फेज में 89% मैपिंग पूरी हो चुकी है। गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग का काम भी पूरा है। डीईओ, डिप्टी डीईओ, ईआरओ/एईआरओ का प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा हो गया है, जबकि बीएलओ व फील्ड स्टाफ का प्रशिक्षण जारी है।
उन्होंने बताया कि एसआईआर के लिए विभिन्न माध्यमों से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सभी डीईओ और ईआरओ को राजनैतिक दलों के साथ साप्ताहिक बैठक के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, एडीजी डॉ. वी मुरुगेशन, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, डीएम सविन बंसल, नवनियुक्त डीएम डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
