Hamarichoupal,24,05,2026
देहरादून। भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच दून फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ने बीते 24 घंटों में 21 आपातकालीन कॉल का सफल निस्तारण कर कई संभावित हादसे टाल दिए। औसतन हर घंटे एक कॉल पर फायर टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।
जनपद के विभिन्न इलाकों में घास-फूस, कूड़े, पेड़, वाहन और भवनों में आग की सूचना पर देहरादून, विकासनगर, डोईवाला और ऋषिकेश फायर स्टेशन से टीमें तुरंत रवाना हुईं। फायर कर्मियों ने तेज गर्मी और लपटों के बीच जोखिम लेकर आग पर नियंत्रण पाया। राहत की बात रही कि किसी भी घटना में जनहानि या गंभीर चोट नहीं हुई।
इनमें फायर स्टेशन देहरादून ने 12, डोईवाला ने 3, विकासनगर ने 3, ऋषिकेश ने 2 और मसूरी में 1 घटना का निस्तारण किया। सभी इकाइयों ने समन्वित कार्रवाई की।
एसएसपी देहरादून ने फायर कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि विभाग की हर इकाई पूरी सतर्कता से काम कर रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि गर्मी में सूखी घास, कूड़ा, ज्वलनशील पदार्थ और बिजली उपकरणों में सावधानी बरतें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पर सूचना दें।
