Hamarichoupal,24,05,2026
Anurag Gupta
देहरादून। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रानीपोखरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 20 हजार के इनामी मोहन लाल उर्फ चपेटा को शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया।
थाना रानीपोखरी में दर्ज मु.अ.सं. 79/25 के तहत वांछित मोहन लाल पुत्र छोटे लाल निवासी ईशापुर, थाना निगोई, शाहजहांपुर के खिलाफ गैंगस्टर कोर्ट देहरादून से वारंट जारी था। आरोपी लंबे समय से फरार था। एसएसपी देहरादून ने उस पर 20 हजार का इनाम घोषित किया था।
पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी और दबिश के बाद मुखबिर की सूचना पर 23 मई को आरोपी को शाहजहांपुर के ईसापुर थाना क्षेत्र से पकड़ा। आरोपी की उम्र 35 वर्ष है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में एएसआई शैलेंद्र कंडवाल, एसओजी के कांस्टेबल सोनी कुमार, वीरेंद्र गिरी और कुलदीप कुमार शामिल रहे।
