Hamarichoupal,24,05,2056
देहरादून। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 रविवार को जिले के 32 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दून पुलिस ने पारदर्शी परीक्षा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर एसपी सिटी और सभी सीओ परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहे। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को शांतिपूर्ण परीक्षा के निर्देश दिए गए। अभ्यर्थियों को सघन चेकिंग के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के आसपास लगातार गश्त कर अवांछित तत्वों पर पैनी नजर रखी। हर केंद्र पर समुचित पुलिस बल तैनात रहा। सभी गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही। एसएसपी के निर्देशन में जिले के सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई।
