Hamarichoupal,24,05,2026
Anurag Gupta
विकासनगरशिमला बाईपास हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रही गाय को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद स्थानीय संस्था ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।
पूरा मामला विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत कल्याणपुर गांव स्थित नए हाईवे का है, जहां सड़क पार कर रही एक गाय को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाय सड़क पर घायल अवस्था में तड़पती रही, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही “गांव सम्मान आवाहन अभियान” संस्था की टीम मौके पर पहुंची और घायल गाय का रेस्क्यू किया। संस्था की एंबुलेंस के जरिए गाय को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय ले जाया गया।
गाय घायल अवस्था में मिली थी, जिसे तुरंत पशु चिकित्सालय ले जाया गया है। इलाज के बाद इसे गौशाला भेजा जाएगा ताकि यह दोबारा सड़क पर आवारा न घूमे।
लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों में अब बेजुबान पशु भी शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई और आवारा पशुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
