बागेश्वर(आरएनएस)। मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति की राशि छात्र-छात्राओं के खातों में नहीं आने पर एनएसयूआई ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द राशि खातों में नहीं पहुंची तो आंदोलन किया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी विवि प्रशासन की होगी। संगठन से जुड़े छात्र मंगलवार को कैंपस परिसर में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति की राशि पिछले एक साल से छात्र छात्राओं के खातों में नहीं आई है। इस देरी के कारण कई छात्रों को फीस जमा करने, किताबें खरीदने और अन्य शैक्षणिक खर्चों में दिक्कत हो रही हैं। छात्रों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से इस मुद्दे पर बात की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा लंबित स्कॉलरशिप राशि को तुरंत जारी किया जाए। इस मौके पर पीयूष तिवारी, छात्र संघ सह सचिव प्रेम दानू, पवन कुमार, सुप कुमार और हरीश नेगी सहित कई छात्र शामिल रहे।
मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति राशि नहीं आने पर एनएसयूआई में रोष
1
previous post
