हमारी चौपाल
देहरादून, 4 जुलाई। उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के आगामी सत्र में पहली बार ‘मसूरी शेरू क्लासिक’ फ्रेंचाइजी टीम मैदान में उतरेगी। टीम प्रबंधन ने शनिवार को राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना है।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0005,0.0000;
brp_del_sen:0.1300,0.0000;
motionR: 0;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (13, 0);aec_lux: 291.10443;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 38;zeissColor: bright;
पत्रकार वार्ता में टीम के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रमोटर शेरू अंग्रीश ने बताया कि वह टीम के को-ओनर हैं। टीम के मालिक अरुण कुमार हैं, जबकि विकास रावत भी को-ओनर के रूप में जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रदीप सांगवान को टीम का मेंटर बनाया गया है। आईपीएल में लंबे अनुभव का लाभ युवा खिलाड़ियों को मिलेगा।
शेरू अंग्रीश ने कहा कि उनकी संस्था देश के प्रमुख बॉडीबिल्डिंग आयोजनों में शामिल शेरू क्लासिक का आयोजन करती है, जहां से कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक पहुंचते हैं। अब इसी सोच के साथ उत्तराखंड के युवाओं को क्रिकेट और बॉडीबिल्डिंग दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
टीम के ओनर अरुण कुमार ने बताया कि 18 सितंबर से देहरादून स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले डे-नाइट होंगे और उनका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाली यह लीग प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच है।
उन्होंने बताया कि मसूरी शेरू क्लासिक पहली बार लीग का हिस्सा बन रही है। टीम चयन के लिए जुलाई में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रदेशभर के युवा खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। ट्रायल्स का आयोजन गुरुकुल क्रिकेट अकादमी में होगा, जो टीम की आधिकारिक पार्टनर अकादमी है। अकादमी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा और क्रिकेट प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
को-ओनर विकास रावत ने प्रदेश के युवाओं से ट्रायल्स में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए विश्वास जताया कि मसूरी शेरू क्लासिक उत्तराखंड की क्रिकेट प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर देहरादून के पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा तथा किरण रौतेला वर्मा भी मौजूद रहे।
