देहरादून, 27 अगस्त। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति को देखते हुए उत्तराखंड शासन ने राज्य के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) की ओर से जारी इन नंबरों के माध्यम से नेपाल के प्रभावित क्षेत्रों में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की जानकारी जुटाने और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
शासन ने अपील की है कि यदि उत्तराखंड का कोई नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है अथवा उसके संबंध में किसी व्यक्ति के पास कोई जानकारी है, तो तत्काल राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून के हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना साझा की जाए। प्रभावित क्षेत्रों में फंसे नागरिक भी इन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून:
0135-2710334, 0135-2710335
0135-2664314, 0135-2664315, 0135-2664316
मोबाइल: 8218867005
टोल फ्री: 1070
जनपद देहरादून हेल्पलाइन:
0135-2726066, 0135-2626066
मोबाइल: 7534826066
टोल फ्री: 1077
प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि नेपाल के प्रभावित क्षेत्रों में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों अथवा अन्य संबंधित व्यक्तियों से जुड़ी कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी तत्काल साझा करें, ताकि जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।
नेपाल में आपदा के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद प्रशासन अलर्ट, प्रभावित क्षेत्र में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन शुरू
3
