Hamarichoupal,21,06,2026
देहरादून, 21 जून। फादर्स डे के अवसर पर राजपुर रोड स्थित जाखन क्षेत्र में प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। “हर पिता के प्यार, ताकत और साथ का जश्न” थीम पर आयोजित ग्रैंड ओपनिंग समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और विशेष ऑफर्स का लाभ उठाया।
प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राहकों के लिए आकर्षक लॉन्च ऑफर्स, उपहार और मनोरंजक गतिविधियों की व्यवस्था की गई। कंपनी ने “एनीथिंग फॉर एनीथिंग” एक्सचेंज ऑफर के तहत किसी भी ब्रांड के पुराने उत्पाद के बदले नए उत्पादों पर 60 प्रतिशत तक की छूट की घोषणा की, जिसे ग्राहकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “स्पिन द व्हील” गतिविधि रही, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को 4,999 रुपये मूल्य का एयर फ्रायर जीतने का अवसर मिला। इसके अलावा पूरे दिन विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और विशेष छूट योजनाओं का आयोजन किया गया।
कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव का उद्देश्य ग्राहकों को आधुनिक किचन एवं घरेलू उपयोग के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि देहरादून में पहली बार प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव द्वारा ग्राहकों को डोर-स्टेप सेवा भी प्रदान की जाएगी। नया शोरूम ग्राहकों को नवीनतम तकनीक और आधुनिक डिजाइनों से युक्त उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती विनोद उनियाल उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव की ओर से सेल्स मैनेजर मोहित, रचिता अग्रवाल, ऋतुराज द्विवेदी एवं नैहा खन्ना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
