Hamarichoupal,15,04,2026
देहरादून। गुरुकुल विद्यापीठ ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय योगी सेना के सौजन्य से श्री नागेश्वर महादेव शिव मंदिर, सिंहनीवाला (शिमला बायपास रोड) में “प्रथम गुरुकुल संस्कार धारा उत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा संचालित 12 वेद पाठशालाओं के विद्यार्थियों ने एकल एवं सामूहिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आचार्य विपिन कृष्ण कांडपाल सहित अनेक आचार्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। बच्चों को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया। जिला अध्यक्ष विजय सिंह बुटोला ने मुख्य अतिथियों, आचार्यों एवं संचालकों को भी सम्मानित किया।
अभिभावकों ने बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए ट्रस्ट के प्रयासों की प्रशंसा की। ट्रस्ट ने समाज से इस पुण्य कार्य में तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम का समापन गुरुकुल विद्यापीठ ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष द्वारा सामूहिक भोजन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, शशि रावत, आचार्य महावीर प्रसाद उनियाल, पंडित राकेश बडोला, पंडित रमेश बडोनी, आचार्य अजय प्रकाश पोखरियाल, पंडित राजाराम मंडल, महामंत्री योगेश भट्ट, सुनीता रमोला, शिवराज भट्ट, नीलम चौहान, रेखा चौधरी, यशोदा देवी, राजेंद्र सिंह नेगी, रजनी बडोनी, अनिल सिंह नेगी, राधिका गिरी, आशा नेगी और नंदा देवी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
