HamariChoupal,02,09,2025
रेने शर्मा
देहरादून ( हमारी चौपाल) रानीपोखरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात व मु0अ0सं0 71/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात में चोरी गये वाहनों की तलाश हेतु पुलिस टीम लगातार सुरागसी पतारसी व सीसीटीवी कैमरे व संदिग्ध व्यक्तियों को चैक किया जा रहा था।
दिनांक 01.09.2025 को इसी क्रम में मुखबिर की सटीक सूचना पर गुजराड़ा मोड़ पर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी कि ऋषिकेश की ओर से आती हुई एक स्कूटी संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर चालक भागने का प्रयास करने लगा, किन्तु पुलिस टीम की तत्परता से वह मौके पर ही पकड़ लिया गया। स्कूटी के कागजात व चेसिस नम्बर की जांच करने पर ज्ञात हुआ कि यह थाना रानीपोखरी पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 71/2025 धारा 303(2) से सम्बन्धित चोरी की स्कूटी है।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील गुनसोला बताया तथा स्वीकार किया कि यह स्कूटी उसने नागाघेर क्षेत्र से चोरी की थी। अभियुक्त ने पूछताछ में आगे यह भी खुलासा किया कि अप्रैल माह 2025 में उसने अपने साथी दीपक गंजा के साथ मिलकर एक मोटर साइकिल भी चोरी की थी जिसे उसने शांतिनगर क्षेत्र के खण्डहर मकान में छिपाकर रखा है। अभियुक्त की निशानदेही पर उक्त मोटर साइकिल भी मौके से बरामद की गई। जो थाना रानीपोखरी में पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2025 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित होना पाया गया।
इस प्रकार थाना रानीपोखरी पुलिस टीम द्वारा एक ही दिन में दो चोरी के वाहन बरामद कर वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है। अभियुक्त से बरामद स्कूटी व मो0सा0 के आधार पर सम्बन्धित अभियोगों में धारा /317 (2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई है एवं फरार अभियुक्त दीपक गंजा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है।
अभियुक्त का विवरण
1-नाम: सुनील गुनसोला पुत्र वीर सिंह गुनसोला स्थायी पता: ग्राम सारपुल, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल वर्तमान पता: ग्राम दुजियावाला, थाना रानीपोखरी, जनपद देहरादून उम्र: 27 वर्ष।
अभियुक्त सुनील गुनसोला का आपराधिक इतिहास********
1- मु0अ0सं0 30/2025 धारा 303(2),317(2) बीएनएस
2- मु0अ0सं0 71/2025 धारा 303(2),317(2) बीएनएस
फरार अभियुक्त का विवरण
नाम: दीपक उर्फ गंजा
अपराध में भूमिका: सुनील गुनसोला के साथ मिलकर मोटर साइकिल चोरी की घटना अंजाम देना।
स्थिति: वर्तमान में फरार, अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी।
फरार अभियुक्त दीपक उर्फ गंजा का आपराधिक इतिहास
1 मु0अ0सं0 30/2025 धारा 303(2),317(2) बीएनएस
बरामद वाहनों का विवरण
1. स्कूटी एक्टिवा रजिस्ट्रेशन नम्बर : UK07BV-8093
रंग : सफेद
चेसिस नम्बर : ME4JF509BH7100429
सम्बन्धित मुकदमा : मु0अ0सं0 71/2025, थाना रानीपोखरी
2. हीरो स्पलेण्डर मोटर साइकिल
रजिस्ट्रेशन नम्बर : UK07FW-0677
रंग : लाल/काला
चेसिस नम्बर : MBLHAW237RHC92919
सम्बन्धित मुकदमा : मु0अ0सं0 30/2025, थाना रानीपोखरी
पुलिस टीम का विवरण-
1-थानाध्यक्ष विकेन्द्र चौधरी
2-अ0उ0नि0 विजेन्द्र सिंह
3-अ0उ0नि0 हरीश सती
4-हे0का0 300 शशिकांत
5-हे0का0 292 विपिन भाटी
6-का0 623 शशिकांत
7-का0 1703 अमित राणा
8-कानि0 05 तेज सिंह
9-का0 340 रोशन राणा