भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश, रामचंद्र जी की लीला के भव्य मंचन में हुए शामिल
विकासनगर। बड़ोवाला में श्री बलेश्वर महादेव रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला कार्यक्रम में कांग्रेस नेता आर्येन्द्र शर्मा ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीरामचंद्र जी की लीला के भव्य मंचन का आनंद लिया और कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर आर्येन्द्र शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श, मर्यादा और नैतिक मूल्यों की प्रेरणा है। उनके जीवन से सत्य, धर्म, त्याग और सद्भाव के मार्ग पर चलने की सीख मिलती है। श्रीराम के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं।
उन्होंने रामलीला के आयोजन के लिए श्री बलेश्वर महादेव रामलीला समिति के पदाधिकारियों एवं आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
बड़ोवाला में रामलीला मंच पर पहुंचे आर्येन्द्र शर्मा, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
5
