देहरादून। ठाकुरपुर में आयोजित युवा फुटबॉल टूर्नामेंट में कांग्रेस नेता आर्येंद्र शर्मा ने प्रतिभाग कर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति को बधाई देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होने से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजन युवाओं को नशे और अन्य नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ठाकुरपुर में युवा फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, आर्येंद्र शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को किया सम्मानित
खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम : आर्येंद्र शर्मा
3
