डोईवाला- विकास खंड डोईवाला में विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ 2026 का आयोजन 18 सितंबर से 20 सितंबर तक राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुनार गांव अठूरवाला भानियावाला में किया जाएगा। तीन दिवसीय इस खेल महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
पहले दिन 18 सितंबर को अंडर-14 और अंडर-19 बालक बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो और मुर्गा झपट प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। एथलेटिक्स में 60 मीटर से लेकर 3000 मीटर तक की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्र फेंक और भाला फेंक शामिल हैं।
दूसरे दिन 19 सितंबर को अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में वॉलीबाल और पिट्टू प्रतियोगिता सीधे विधानसभा स्तर पर आयोजित की जाएगी।
तीसरे दिन 20 सितंबर को शेष बची प्रतियोगिताओं का आयोजन कर समापन किया जाएगा।
सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण खेल महाकुंभ की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा।
आयु सीमा के अनुसार अंडर-14 के लिए जन्म 01 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2016 और अंडर-19 के लिए जन्म 01 अप्रैल 2007 से 31 मार्च 2012 के बीच होना चाहिए। न्याय पंचायत स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही विधानसभा स्तर पर प्रतिभाग करेंगे, जबकि वॉलीबाल और पिट्टू में सीधे विधानसभा स्तर पर प्रतिभाग होगा।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 500, 400 और 300 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाएगी। एक खिलाड़ी केवल एक ही खेल में प्रतिभाग कर सकेगा।
विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ 18 से 20 सितंबर तक भानियावाला में होगा
2
