26 अगस्त, देहरादून/विकासनगर। आज सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने अपने कैंप कार्यालय, सुद्धोवाला में भारतीय जनता पार्टी, जिला देहरादून ग्रामीण के सुद्धोवाला मंडल द्वारा आयोजित ‘बूथ सशक्तिकरण अभियान’ से संबंधित बैठक में सहभागिता की।
बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा बूथ सशक्तिकरण अभियान की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बूथ समितियों की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
‘सशक्त बूथ, सशक्त संगठन, विजयी उत्तराखण्ड और विकसित भारत’ के संकल्प के साथ भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान जिला महामंत्री यशपाल सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष सुखदेव फरसवाण, मंडल महामंत्री यशपाल कैन्थुरा, अजय जोशी, राजेन्द्र फरसवाण, प्रीति नौटियाल, मयंक ठाकुर, तपस ठाकुर, हरीश चौहान, राजेन्द्र थापा, राजेन्द्र प्रसाद बलूनी, कविता क्षेत्री, मुनेश देवी, अनिता पांडे समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
