विकासनगर(आरएनएस)। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि खेत बचाओ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाकर किसानों को मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने और रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह बात उन्होंने सोमवार को सहसपुर में खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत करते हुए कही। कृषि भूमि की उर्वरता बढ़ाने, मृदा स्वास्थ्य सुधारने तथा रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार की ओर से शुरु किए राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ शुरु किया गया है। अभियान 30 जून तक चलेगा। कृषि मंत्री ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य कृषि में असंतुलित रूप से हो रहे रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करना, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करना तथा किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना है।
विकासनगर : पछुवादून के सहसपुर से हुई राष्ट्रीय ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत
3
