Hamarichoupal,23,05,2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय डोभाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर चर्चा हुई।
बताया जा रहा है कि विधायक डोभाल ने यमुनोत्री क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और चारधाम यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष बिंदुवार जानकारी रखी। उन्होंने मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की तैयारियों और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का आग्रह भी किया।
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक को आश्वस्त किया कि यमुनोत्री क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्राथमिकता के आधार पर काम कर रही है। चारधाम यात्रा को सुगम बनाने और स्थानीय लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं।
भेंट को शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है, लेकिन इसे आगामी विकास योजनाओं की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
