श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में नगर क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। देवभूमि पब्लिक स्कूल नकोट में अरिहंत डिमरी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया है जबकि अखिलेश गिरी ने 94.8 प्रतिशत, शार्दुल भट्ट ने 93.6 और नंदिनी चमोली ने 90 अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्रों की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान सिंह धनाई व प्रबंधक पूरण सिंह कठैत ने खुशी जताई है।
श्रीगुरुराम राय इंटर कॉलेज श्रीनगर के हर्षित गैरोला ने मुख्य विषयों में 92 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया। अश्विनी नवानी व अक्षिता राणा ने 88 प्रतिशत, अनुष्का नौटियाल ने 86 प्रतिशत और शुभम सकलानी एवं रिया ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य केशव लखेड़ा ने सभी को बधाई दी। वहीं केंद्रीय विद्यालय एसएसबी श्रीनगर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। बानी पंवार ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। शौर्य रतूड़ी ने 97.2, प्रिंस थपलियाल ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य कृति ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं। रेनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर के प्रियांशु राणा ने 96.2, आर्नव नेगी ने 95.6, आयुषी कठैत और अक्षित राणा ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप फाइव में जगह बनाई है। प्रधानाचार्य डाॅ. रेखा उनियाल ने बताया कि 27 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। शेमफोर्ड स्कूल से अलस्का गौतम ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया जबकि पार्थ तिवाड़ी ने 95.6, श्रेयांशी श्रीन ने 95, अनाहिता ने 94.4 प्रतिशत और आंचल ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम पांच सर्वोच्च विद्याथियों में अपना स्थान बनाया।
96 प्रतिशत अंकों के साथ अरिहंत देवभूमि पब्लिक स्कूल के टॉपर बने
4
previous post
