10
HamariChoupal,05,03,2026
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर शहनाइयां गूंजी. सचिन के लाडले बेटे अर्जुन तेंदुलकर और मशहूर बिजनेस घराने की बेटी सानिया चंदोक हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए. मुंबई के एक आलीशान होटल में आयोजित इस शादी समारोह में केवल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की चकाचौंध भी सिर चढ़कर बोल रही थी. ‘खान्स’ से लेकर ‘बच्चन्स’ तक, माया नगरी का लगभग हर बड़ा सितारा इस शादी का गवाह बना.
शादी में सबकी निगाहें टिकी थीं बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान पर. शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ शादी में शिरकत करने पहुंचे. शाहरुख खान ने इस मौके के लिए ऑफ-व्हाइट रंग का ‘पठानी सूट’ चुना था, जिसमें वे बेहद रॉयल लग रहे थे. वहीं, गौरी और सुहाना की जोड़ी ने पीले रंग के मैचिंग आउटफिट्स में महफिल लूट ली. शाहरुख ने हमेशा की तरह अपने सिग्नेचर स्टाइल में पैपराजी का अभिवादन किया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
