किसानों की 18 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
काशीपुर(आरएनएस)। शॉर्ट सर्किट होने से गेहूं के खेत में आग गई। जिससे पांच किसान परिवारों की 18 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने पर पीड़ित किसानों का परिवार मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। किसानों के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम ग्राम हरियावाला में खेतों के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारियों से गेहूं खेत में आग लग गई। आग के विकराल रूप लेने पर किसानों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद किसानों और उनके परिवारों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इस दौरान किसी ने काशीपुर अग्निशमन विभाग के आग लगने की सूचना दी। अग्निशमन विभाग के दो वाहन घटनास्थल पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक करीब 18 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलने पर किसान नेता अरुण शर्मा, जितेंद्र सिंह जीतू, देवी सिंह यादव, अर्जुन सिंह आदि भी घटनास्थल पर पहुंच गगए। किसान नेता अरुण शर्मा ने बताया कि गेहूं के खेत में आग लगने से पांच किसान परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। आग से मो. खुर्शीद की सात एकड़, मो. अकरम, मो. मुहिद, मो. खालिख, मो. इकराम की सात एकड़, मुकेश गौतम, राकेश गौतम, जितेंद्र गौतम व केशव गौतम की 4 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख गई है। किसान नेता शर्मा ने बताया कि जब उन्होंने इस मामले में ऊर्जा निगम के जेई और एई से वार्ता की, तो उन्होंने बताया कि जब खेत में आग लगी तब लाइट नहीं थी। जबकि किसानों का कहना है कि लाइट आने के बाद ही शॉर्ट सर्किट हुआ था। जिससे खेत में आग लगी। फिलहाल अग्निशमन विभाग आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।—–आठ एकड़ गेहूं के खेत में लगी आगअग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास गिन्नी खेड़ा अलीगंज रोड में गेहूं के खेत में आग लगने की सूचना मिली। सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन काशीपुर से एक फायर यूनिट घटना स्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पहुंच कर देखा कि आग किसान जसवीर कौर के लगभग 8 एकड़ गेहूं के खेत में लगी थी। जो तेजी से गेहूं के अन्य खेतों की ओर फैल रही थी। जिसे बुझा दिया गया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण अज्ञात है।——टेंट के गोदाम में लगी आग पर पाया काबूअग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की देर रात दो बजे के आसपास सिविल कोर्ट रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास एक टेंट के गोदाम में आग लग गई। सूचना पर दो फायर यूनिट घटना स्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पहुंच कर देखा कि आग शाहिद अहमद के टेंट के गोदाम में लगी थी। जिसमें टेंट का सामान व एक मैजिक फोर व्हीलर भी थी। इस पर तत्काल फायर यूनिट काशीपुर ने मोटर फायर इंजन से एक होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर आग बुझाना आरंभ किया। आग से कोई मानवीय जनहानि नहीं हुई।
काशीपुर : किसानों की 18 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
3
