Thursday , May 2 2024

हिमालय भी कितना तप रहा है : बदरीनाथ में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

चमोली,HamariChoupal,05,06,2022

 

हिमालय भी कितना तप रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रविवार को पर्यावरण दिवस पर बदरीनाथ में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पहुंचा हुआ था। यहां सामान्य तौर पर तापमान 5- 6 डिग्री रहता है। कुछ दिन पहले 3 डिग्री तक दिन में तापमान रहा ।हिम क्रीडा स्थल औली में भी रविवार को तापमान 17 डिग्री के आस पास रहा। चिपको आंदोलन के विचार भूमि गोपेश्वर में रविवार को तापमान 35 डिग्री तक रिकार्ड किया गया। बदरीनाथ में रविवार को यात्रियों की संख्या पिछले 5 दिनों के सापेक्ष कुछ बढ़ी। साथ ही वाहन भी बढे। हालांकि दोपहर बाद मौसम सामान्य हुआ। बढ़ती गर्मी से यात्री भी हैरान दिखे। दिल्ली से आते मुकुंद दवे और साथियों ने बताया इस हिमालय में भी गर्मी का वातावरण देख कर उन्हे आश्चर्य हो रहा है। कई यात्रियों ने स्टेंड पोस्ट पर पीने का पानी नहीं मिलने की शिकायत भी की।

About admin

Check Also

भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद और पूर्व भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री एम्.वी. रामन्ना ने अपनी गरिमामय उपस्थिति द्वारा बाबूजी महाराज के 125 वें जन्मदिवस समारोह की शोभा बढ़ाई

ग्रेमी पुरस्कार विजेता जोड़ी वायलिन वादक गणेश कुमारेश के भव्य संगीत समारोह ने आयोजन में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *