Thursday , May 2 2024

विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया

ऋषिकेश,HamariChoupal,05,06,2022

 

तीर्थनगरी और आसपास के क्षेत्रों में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण की विशेषता के बारे में बताया। विभिन्न कार्यक्रमों में सैकड़ों लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर चंद्रेश्वरनगर के धोबी घाट पार्क में आरएसएस के स्वयं सेवकों ने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पहुंची मेयर अनिता ममगाईं ने स्वयंसेवियों संग मिलकर पार्क में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे। उन्होंने स्वयंसेवकों से पौधों के संरक्षण की अपील की। कहा कि प्रकृति को सहेज कर रखना हमारी गौरवशाली परंपरा है, इसका प्रमाण वृक्षों की पूजा से मिलता है। यह दिवस हमें मानव और प्रकृति के मध्य बेहतर तालमेल की आवश्यकता को रेखांकित करता है। यह भी याद दिलाता है कि हम पर्यावरण को संरक्षित रखें। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

मौके पर सुजीत यादव, श्याम बिहारी मौर्य, डॉ. हेतराम ममगाई, राजेश राजभर, तेज बहादुर यादव, राजाराम, संजय राजभर, ननकू शर्मा, अमन पांडे, ऋषि राम, अमित राम, आशीष मिश्रा, पिंटू, बबलू, प्रेम सागर कुशवाहा, प्रमोद, राजकुमार, मनोज खरवार, अरविंद, पियूष गुप्ता, दिवाकर मिश्रा, विनोद मिश्रा, कमलेश, सफाई निरीक्षक अभिषेक मलोत्रा आदि मौजूद रहे।

उधर, बाईपास मार्ग स्थित स्मृतिवन ऋषिकेश में पौधरोपण किया गया। मौके पर पार्षद वीरेंद्र रमोला, विजेंद्र मोघा, वन दरोगा मनसा राम गौड़, वन बीट अधिकारी राज बहादुर, वनबीट सहायक देवेंद्र कुमार, विनोद जुगलान, शीला देवी बेलवाल, बिंदेश्वरी तड़ियाल, सरोजनी देवी, रेखा सजवाण, किरण त्यागी, वनकर्मी लक्ष्मी देवी, पिंकी कुमारी, मोहित कुमार, तरुण कुमार, शिवा कुमार, विनोद सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया

रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल क्लब ने विश्व पर्यावरण दिवस पर त्रिवेणी घाट से लेकर नाव घाट तक स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। मौके पर रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल के अध्यक्ष संजय सकलानी, पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र सिंह पंवार, विजय रावत, पंकज अरोरा, संदीप गोस्वामी, विकास गर्ग, देवव्रत अग्रवाल, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

वन क्षेत्र में फैले कूड़े की सफाई की

डोईवाला। विश्व पर्यावरण दिवस पर थानों रेंज परिसर से रायपुर रोड पर सड़क के किनारे पड़े प्लास्टिक के कचरे को एकत्र कर नष्ट किया गया। मौके पर रेंजर नत्थी लाल डोभाल, सतीश चंद्र पोखरियाल, अनूप कंडारी, वन दरोगा माधव पंवार, सुनील भट्ट, राकेश कंडवाल, शिव प्रसाद भट्ट, इंदर सिंह, देवेंद्र सिंह रावत, विदेश नेगी, बृजमोहन, अमित, रघुवीर सिंह, एहसान अली, राजेंद्र, नीरज कुमार, बिशन सिंह सोलंकी, निशू कुमार, विकास घिल्डियाल, प्रियंका आदि उपस्थित रहे। उधर, रामगढ़ रेंज में क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र तरियाल ने ग्राम वासियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। मौके पर वन पंचायत अध्यक्ष मंगल सिंह रौथाण, वन दरोगा अखिलेश नौटियाल, पृथ्वी सिंह नेगी, प्रभुदयाल नौटियाल, पंकज रावत, इशरत अली, अनूप सिंह, राम सिंह, सुमित, दिनेश, मीनाक्षी रावत, अमृता, अमर सिंह आदि उपस्थित रहे।

पालिका कर्मियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

डोईवाला। विश्व पर्यावरण दिवस पर डोईवाला नगर पालिका कर्मियों ने सौंग नदी पुल के नीचे विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान में कूड़ा एवं प्लास्टिक एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। मौके पर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर मनवाल, सभासद बलविंदर सिंह, संजय खत्री, सचिन रावत, नवीन, पालिका के सुपरवाइजर सुरेंद्र, तपस, अमित, नीरज, जगदीश, अंकित सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद और पूर्व भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री एम्.वी. रामन्ना ने अपनी गरिमामय उपस्थिति द्वारा बाबूजी महाराज के 125 वें जन्मदिवस समारोह की शोभा बढ़ाई

ग्रेमी पुरस्कार विजेता जोड़ी वायलिन वादक गणेश कुमारेश के भव्य संगीत समारोह ने आयोजन में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *