Thursday , May 9 2024

रक्षा राज्य मंत्री ने किया शांतिपुरी में सैनिक स्मारक का लोकार्पण

 

रुद्रपुर,03,01,2022,Hamari Choupal

 

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और बंगाल सांसद लॉकेट चटर्जी ने शांतिपुरी में विधायक निधि से निर्मित सैनिक स्मारक का लोकार्पण किया। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री ने शांतिपुरी मुख्य मार्ग का नाम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से रखने की घोषणा की।

सोमवार को रक्षा राज्य मंत्री ने कहा शांतिपुरी सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है। अर्थात् शांतिपुरी मुख्य मार्ग का नाम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से रखना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए भाजपा और मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। साथ ही जनता से प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए पुनः भाजपा की सरकार लाने की अपील की। फिल्म अभिनेत्री एवं बंगाल सांसद चटर्जी ने भाजपा सरकार की योजनाओं को जनता के समक्ष रखा। इससे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने रक्षा राज्य मंत्री भट्ट और बंगाल सांसद चटर्जी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में पुनः डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। यहां वन विकास निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार, जिला अधक्ष शिव अरोड़ा, जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, विजय संकल्प यात्रा के संयोजक पुष्कर काला, मंडल महामंत्री संदीप कार्की, मंडल मंत्री बिजेंद्र जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिशन सिंह मेहरा रहे।

पूर्व सैनिकों ने रक्षा राज्य मंत्री को सौंपा सीएसडी कैंटीन और मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव

सैनिक संगठन अध्यक्ष कै.कल्याण सिंह रौतेला के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने रक्षा राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, फिल्म अभिनेत्री व बंगाल की सांसद लॉकेट चटर्जी और विधायक राजेश शुक्ला का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने रक्षा राज्य मंत्री भट्ट को शांतिपुरी में मिनी स्टेडियम का निर्माण और रुद्रपुर में सीएसडी कैंटीन खुलवाने का मांग पत्र सौंपा। यहां जवाहर नगर सैनिक संगठन अध्यक्ष आरडी भट्ट, कर्नल रमेश चंद जोशी, कर्नल बीडी कांडपाल, सैनिक संगठन के पूर्व अध्यक्ष कै. देवेंद्र सिंह कोरंगा, पूर्व अध्यक्ष देवीदत्त उपाध्याय, महामंत्री दीवान सिंह बिष्ट, कल्याण सिंह मटियानी, लाल सिंह कोरंगा, दिगंबर प्रसाद जोशी, प्रताप सिंह कोरंगा रहे।

सैनिक स्मारक के लिए भूमि दान करने वाले भाजपा मंडल मंत्री विजेंद्र जोशी को किया सम्मानित
शांतिपुरी में विधायक निधि से निर्मित सैनिक स्मारक के लोकार्पण अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सैनिक स्मारक के लिए भूमि दान करने वाले शांतिपुरी निवासी भाजपा मंडल मंत्री विजेंद्र जोशी को शॉल एवं बुकें भेंट कर सम्मानित किया।

भाजपा नेता तिवारी ने हजारों समर्थकों संग दिखाई ताकत

शांतिपुरी से हल्द्वानी के लिए रवाना हुई भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का भाजपा नेता अजय तिवारी ने नगला बाईपास पर हजारों समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत कर उत्तराखंड चुनाव पर्यवेक्षक सांसद लॉकेट चटर्जी और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को अपनी जमीनी ताकत का अहसास कराया। इस दौरान दोनों ही नेताओं को अजय तिवारी ने तलवार भेंट की और समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी कर नेताओं का स्वागत किया। यहां मंडल अध्यक्ष अमित पुरोहित आदि रहे।

About admin

Check Also

ड्रोन डेस्टिनेशन और इफको ने 30 लाख एकड़ तक की भारत की सबसे बड़ी ड्रोन-स्प्रे सेवा परियोजना को निष्पादित करने के लिए एक एमओए पर हस्ताक्षर किए

इफको और ड्रोन डेस्टिनेशन ने भारत के 12 राज्यों में 30 लाख एकड़ कृषि भूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *