Monday , May 20 2024

डोईवाला पालिका प्रशासन के खिलाफ यूकेडी का प्रदर्शन

 

ऋषिकेश,03,01,2022,Hamari Choupal

 

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सौंग नदी किनारे कूड़ाघर बनाए जाने से नाराज हैं। उन्होंने कूड़ाघर को हटाने की मांग की। सोमवार को यूकेडी नेता ग्रामीणों संग डोईवाला नगर पालिका परिसर में पहुंचे। वहां उन्होंने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि डोईवाला नगर में कूड़ाघर की दूरी एयरपोर्ट से 2 किलोमीटर से भी कम है। जबकि मानकों के अनुसार ट्रंचिंग ग्राउंड लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर होना चाहिए। स्थानीय नागरिक करण सिंह ने कहा कि यह कूड़ा घर सौंग नदी के किनारे बना हुआ है, जिससे यहां की गंदगी सौंग नदी के जरिए गंगा में जाकर मिल जाती है। इससे नमामि गंगे परियोजना को भी पलीता लग रहा है। प्रदर्शनकारी विजयलक्ष्मी नौटियाल ने कहा कि कूड़ा घर से आने वाली बदबू और मच्छर मक्खियों के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी उपेंद्र दत्त तिवारी ने स्थानीय लोगों को जल्दी ही ट्रंचिंग ग्राउंड को हटाने का आश्वासन दिया और तब तक के लिए कूड़ा घर व आसपास के क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं के छिड़काव तथा अन्य उपाय करने का आश्वासन दिया।

प्रदर्शन करने वालों में सभासद गीता खत्री, जगदीश खंगरियाल, दुर्गा प्रसाद डंगवाल, कमला देवी गोदियाल, कुसुम उनियाल, हर्षवर्धन, रजनी दत्ता, संगीता चौहान, सुनीता रावत, उर्मिला देवी, सावित्री देवी, सुजाता अमोली, पूजा, सुलोचना, शकुंतला, बसंती देवी, प्रकाश माली हेमंती नेगी, गीता, उषा, पुष्पा देवी, सरोज, सुमन कश्यप, वीना शर्मा, बाला देवी, जानकी देवी, श्यामा देवी, उषा आदि शामिल रहे।

About admin

Check Also

बाइक रैली आयोजित कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

देहरादून – 19 मई 2024- कावासाकी देहरादून एवं तमतारा कैफे की ओर से पर्यावरण बचाओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *