Monday , May 20 2024

रुड़की में हर्षोल्लास के साथ मनाया गोवर्धन पर्व

रुड़की(आरएनएस)। शहर में गोवर्धन पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। घरों के साथ-साथ मंदिर परिसरों में भी गोवर्धन पूजा आयोजित की गई। श्रीसनातन सेवा समिति की ओर से रामनगर के प्रभु श्रीराम मंदिर में भव्य गोवर्धन पूजा कराई गई। प्रभु श्रीराम मंदिर में गाय के गोबर तथा प्राकृतिक रंगों से भगवान श्रीकृष्ण की 18 फीट की सुन्दर मूर्ति बनाई गई। पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजा कराई। इसके बाद छप्पन व्यंजनों का भोग लगाया गया। भजन-कीर्तन कर मंगल आरती की गई। सभी ने भगवान गोवर्धन की परिक्रमा कर सुख-समृधि की कामना की। इसके साथ ही भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा ने सभी को पावन पर्व की बधाई दी। कहा कि ब्रजवासियों की रक्षा के लिए श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से गोवर्धन पर्वत को अंगुली पर उठा लिया था। भगवान सदैव भक्तों की रक्षा करते हैं।

About admin

Check Also

बाइक रैली आयोजित कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

देहरादून – 19 मई 2024- कावासाकी देहरादून एवं तमतारा कैफे की ओर से पर्यावरण बचाओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *