Friday , May 17 2024

मुंबई :लखनऊ.मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में लूट और 20 साल की लड़की से हुआ गैंगरेप

मुंबई ,09 ,10,2021 आरएनएस

 

लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में एक महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस मामले में आगे की जांच चल रही है। बीती रात करीब आठ बजे लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक सात से आठ लुटेरे घुस गए। इस बार लुटेरों ने 15 से 20 यात्रियों को लूट लिया। आरोपियों ने यात्रियों से नकदी सहित कीमती सामान छीन लिया। अचानक हुई इस तरह की घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल है। यात्रियों को लूटने के बाद लुटेरों ने ट्रेन से यात्रा कर रही एक 20 वर्षीय महिला को भी देखा। इसके बाद अपराधियों ने चलती ट्रेन में 20 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।  घटना की सूचना मिलने के बाद कल्याण जीआरपी ने लूट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में रेलवे पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

About admin

Check Also

इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने नई दिल्ली में लॉन्‍च किया एयरोस्पेस सर्विसेज इंडिया (एएसआई) भारत में किया अपना विस्तार

    देहरादून – 27 मार्च, 2024 : विश्व-स्तरीय एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी, इजराइल एयरोस्पेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *