Saturday , May 18 2024

नई दिल्ली : देश की महान राष्ट्रपति बनेंगी द्रौपदी मुर्मू… एनडीए उम्मीदवार पर बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली ,22 जून (आरएनएस)

एनडीए ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार में झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू के नाम पर मुहर लगा दी है। इससे पहले विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का नाम फाइनल किया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के एनडीए उम्मीदवार के ऐलान के कुछ देर बाद पीएम नरेंद्र मोदी ट्वीट किया कि द्रौपदी मुर्मू देश की एक महान राष्ट्रपति बनेंगी।

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा ने प्रेस कांफ्रेस के जरिए एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार का औपचारिक ऐलान किया। काफी देर तक चले मंथन में पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने बैठक की थी। जिसमें सर्वसम्मति से द्रौपदी मुर्मू का नाम फाइनल किया गया।

कौन हैं द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। आदिवासी नेता कहे जाने वाली मुर्मू ओडिशा की रहने वाली हैं और बीजेडी सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। द्रौपदी मुर्मू के नाम पर मुहर लगने के बाद अब एनडीए को चुनाव में बीजू जनता दल का साथ मिलने की संभावना काफी बढ़ गई है।

क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के बारे ट्वीट किया। पीएम ने लिखा, द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों, दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। मुझे विश्वास है कि वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी।

पीएम मोदी ने आगे लिखा, लाखों लोग, विशेष रूप से वे जिन्होंने गरीबी का अनुभव किया है और कठिनाइयों का सामना किया है, द्रौपदी मुर्मू जी के जीवन से बहुत ताकत मिलती है। नीतिगत मामलों में उनकी समझ और दयालु स्वभाव से हमारे देश को बहुत लाभ होगा।

जनजातीय गौरव को नए शिखर पर ले जाने वाला काम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, आज देश के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व व जेपी नड्डा जी की अध्यक्षता में एनडीए ने राष्ट्रपति पद के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की घोषणा की है। ये निर्णय जनजातीय गौरव को नए शिखर पर ले जाने का काम करेगा। इसके लिए मोदी जी का अभिनंदन करता हूं।

About admin

Check Also

इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने नई दिल्ली में लॉन्‍च किया एयरोस्पेस सर्विसेज इंडिया (एएसआई) भारत में किया अपना विस्तार

    देहरादून – 27 मार्च, 2024 : विश्व-स्तरीय एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी, इजराइल एयरोस्पेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *