Saturday , May 18 2024

मोहाली : भ्रष्टाचार मामले में फंसे पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत तीन दिन के रिमांड पर विजिलेंस ने डीएफओ को भी किया गिरफ्तार

मोहाली ,10,06,2022 {RNS}

 

जंगलात विभाग में खैरों के पेड़ों की कटाई, पोस्टिंग और खनन को लेकर हुए करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार मामले में विजिलेंस की जांच तेज हो गई है। विजिलेंस ने इस मामले में नामजद जेल में चल रहे आरोपी डीएफओ गुरअमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

वहीं विजिलेंस ने शुक्रवार दोपहर को पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत व उसके दोनों ओएसडी को अदालत में पेश किया। अदलात ने तीनों को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। विजिलेंस अब सभी से पूछताछ करेगी। इसके लिए सारी रणनीति तैयार कर ली गई है।

विजिलेंस ने कुछ दिन पहले पूर्व वन मंत्री और कांग्रेसी नेता साधु सिंह धर्मसोत पर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि वह विभाग में हुए करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार में शामिल थे। विजिलेंस द्वारा यह केस वन विभाग के ही एक ठेकेदार से पूछताछ के बाद सामने आई डायरी से मिले इनपुट के आधार पर दर्ज किया गया था। जिसमें उसने बताया था कि पैसा किस तरह मंत्री तक पहुंचता था। साथ ही किस तरह यह सारा खेल चल रहा था।

इस मामले में पुलिस ने साधु सिह धर्मसोत के अलावा पूर्व वन मंत्री संगत सिंह गिलजिया समेत नौ लोगों पर केस दर्ज किया था। इसके बाद से सारे आरोपी भूमिगत चल रहे हैं। हालांकि विजिलेंस द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। डीएफओ गुरअमनप्रीत सिंह और ठेकेदार को विजिलेंस ने एक अन्य मामले में पहले गिरफ्तार किया था। इसके बाद इनसे पूछताछ के बाद विजिलेंस ने दूसरा केस दर्ज किया था।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ

AnuragGupta,07,12,2023   देहरादून(आरएनएस)।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 8 दिसंबर को “उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023” …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *