Sunday , May 5 2024

नाबालिग पोती से दुष्कर्म का आरोपी दादा गिरफ्तार

नैनीताल,HamariChoupal,07,06,2022

 

नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म के आरोपी दादा को भीमताल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी दादा के खिलाफ थाने में पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था।

थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि भीमताल से लगे एक गांव के व्यक्ति के खिलाफ थाने में परिजनों द्वारा 24 मई को नाबालिग पोती को पैसे का लालच देकर खेत में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद आरोपी चंद्र फरार था। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पॉक्सो न्यायालय हल्द्वानी में पेश किया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। टीम में उप निरीक्षक राजकुमारी, चंद्र सिंह बोरा रहे।

About admin

Check Also

तबाही ला सकती हैं ग्लेशियर झीलें  : विनोद कुमार

HamariChoupal,05.05,2024 पिछले साल सिक्किम में लहोनक ग्लेशियर झील फटने की घटना पुरानी नहीं है जिसमें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *