Thursday , May 9 2024

टोक्यो : शूटिंग में मेडल की आखिरी उम्मीद भी खत्म, संजीव और एश्वर्य नहीं लगा पाए फाइनल के टिकट पर निशाना

टोक्यो ,02 ,08,Hamari Choupal

 

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और संजीव राजपूत मेंस 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे जिससे रियो ओलंपिक के बाद टोक्यो ओलंपिक से भी भारतीय निशानेबाजों का खाली हाथ लौटना तय हो गया। ऐश्वर्य असाका निशानेबाजी रेंज में नीलिंग में 397, प्रोन में 391 और स्टैंडिंग में 379 अंक से कुल 1167 अंक जुटाकर 21वें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गए। अनुभवी निशानेबाज राजपूत ने भी निराश किया और नीलिंग में 387, प्रोन में 393 तथा स्टैंडिंग में 377 अंक से कुल 1157 अंक जुटाए। वह 39 निशानेबाजों के बीच 32वें स्थान पर रहते हुए चलीफिकेशन से ही बाहर हो गए।

पचास मीटर राइफल थ्री पोजीशन में नीलिंग, प्रोन और स्टैंडिंग तीनों वर्ग की 10-10 निशानों की चार-चार सीरीज होती है। निशानेबाज प्रत्येक सीरीज में अधिकतम 100 अंक हासिल कर सकता है।

चलीफिकेशन के बाद शीर्ष आठ निशानेबाज फाइनल में जगह बनाते हैं। इसके साथ ही भारतीय निशानेबाजों का तोक्यो ओलंपिक से बिना पदक जीते लौटना भी तय हो गया। भारतीय निशानेबाज पांच साल पहले रियो ओलंपिक में भी एक भी पदक नहीं जीत पाए थे। भारत ने लंदन 2012 ओलंपिक में विजय कुमार के रजत और गगन नारंग के कांस्य पदक के रूप में दो पदक जीते थे।

About admin

Check Also

इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने नई दिल्ली में लॉन्‍च किया एयरोस्पेस सर्विसेज इंडिया (एएसआई) भारत में किया अपना विस्तार

    देहरादून – 27 मार्च, 2024 : विश्व-स्तरीय एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी, इजराइल एयरोस्पेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *