Thursday , May 9 2024

नई दिल्ली: मोदी कैबिनेट के नए मंत्रियों ने संभाला अपने मंत्रालय का चार्ज

नई दिल्ली ,08 जुलाई ,Hamari Choupal

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में 43 नए लोगों को शामिल किया गया है। जिन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसमें 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि सात मौजूदा राज्यमंत्रियों को कैबिनेट में प्रमोट किया गया। वहीं आठ नए चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मंत्रिमंडल में जिम्मेदारियां मिलने के बाद मंत्रियों ने कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। कैबिनेट में शामिल किए गए अनुराग ठाकुर ने सूचना और प्रसारण मंत्री के रूप में आज कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करूंगा। अनुराग ठाकुर को राज्य मंत्री से प्रमोट कर कैबिनेट में भेजा गया है। ठाकुर ने प्रकाश जावड़ेकर की जगह ली है। बता दें कि अनुराग ठाकुर के अलावा अश्विनी वैष्णव समेत कई मंत्रियों ने पदभार संभाल लिया है।  जेडीयू कोटे से आए सांसद आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्री बनाया गया है। आरसीपी सिंह ने भी आज अपना कार्यभार संभाल लिया। आरसीपी सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

वहीं देश के नए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने पदभार संभाल लिया । इस दौरान उन्होंने पहले पूजा पाठ की।  गुजरात से भाजपा के सांसद मनसुख मांडविया ने  डॉ. हर्षवर्धन की जगह ली है।
आज अश्विनी वैष्णव इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का काम संभाला। सुबह 10 बजे इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन पहुंचकर उन्होंने अपना पद संभाला। इसके अलावा अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्रालय का कार्यभार शुरू किया। इससे पहले इस पद पर पीयूष गोयल थे।
कैबिनेट विस्तार के बाद अब मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या 77 तक पहुंच गई है, इससे पहले यह संख्या 69 थी। नियम के मुताबिक यह संख्या 81 तक पहुंच सकती है। बुधवार को मंत्रिमंडल से कई वरिष्ठ नेताओं की विदाई हो गई। नरेंद्र मोदी अपने पास कार्मिक, जन शिकायत, पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग समेत सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे को रखे हुए हैं। इसके अलावा वो सभी मंत्रालय भी पीएम मोदी के पास है जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

About admin

Check Also

नई दिल्ली :कांग्रेस पर टिप्पणी कर बुरे फंसे केसीआर , चुनाव आयोग ने 18 अप्रैल तक मांगा जवाब

नई दिल्ली ,17 अपै्रल (आरएनएस)। चुनाव आयोग ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *