Monday , May 13 2024

महाशिवरात्रि पर दो मार्च को निकाली जाएगी शोभायात्रा

 

ऋषिकेश,25,02,2022,Hamari Choupal

 

प्राचीन सोमेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाएगी। मंदिर में 28 फरवरी को सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा। एक मार्च को जलाभिषेक के साथ महापर्व मनाया जाएगा। इसके बाद दो मार्च को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शुक्रवार को प्राचीन सोमेश्वर महादेव मंदिर में बैठक आयोजित हुई। मंदिर समिति के महासचिव महंत रामेश्वर गिरी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि महापर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी 28 फरवरी को सोमेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें। कहा कि एक मार्च को महाशिवरात्रि पर मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। जबकि, 2 मार्च को दोपहर 2 बजे भगवान भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो सोमेश्वर महादेव मंदिर से आंबेडकर चौक, रेलवे रोड होते हुए चंद्रभागा पुल से भरत मंदिर, त्रिवेणी घाट पर विधिवत शिव विवाह संपन्न करवा कर जयराम आश्रम मार्ग से तिलक रोड होते हुए वापस सोमेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न होगी। इस मौके पर संत समिति ऋषिकेश के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, महंत रामेश्वर गिरी महाराज, महंत कृष्णानंद, महंत सर्वेंद सिंह महाराज, महंत पूर्णानंद, महंत केवल्या नंद, सरस्वती मधुबन आश्रम के अध्यक्ष महंत परमानंद दास, कोतवाल ध्यानदास, महंत नित्यानंद गिरी, महंत धर्मामानंद गिरि, महंत धर्मदास, महंत निर्मल दास, महंत संध्या गिरी, रमेश अरोड़ा, प्यारे लाल जुगरान, अतुल पुंज, डीएस गुसाईं, धर्मानंद, सुमित पवार, टीनू रस्तोगी, सिमरन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

डीएम ने जनमानस की समस्याएं सुनी, 96 शिकायतें प्राप्त  

देहरादून(आरएनएस)।   जिलाधिकारी  सोनिका ने आज ऋषिपर्णा सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जनमानस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *