Thursday , May 9 2024

देहरादून : पत्नी से नाराज सिरफिरे ने कई दुपहिया वाहन जलाए

 

देहरादून,20,02,2022,Hamari Choupal

 

पत्नी से नाराज सिरफिरे ने शहर कें कई दुपहिया वाहन चला दिए। घटना शनिवार रात की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ब्राह्मणवाला, ब्रह्मपुरी, माजरा समेत कई इलाकों में आगजनी की घटना हुई। छानबीन में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सभी घटनाओं में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उसे पुलिस ने पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान इरफान (35) पुत्र लतीफ निवासी ब्राह्मणवाला के रूप में हुई। पुलिस से पूछताछ में पता लगा कि आरोपी पलटन बाजार में चूड़ियां बेचता है। उसकी पत्नी काफी समय पहले मायके चली गई थी। उसके व्यवहार के चलते वह वापस नहीं लौट रही है। शनिवार रात उसने पत्नी से फोन पर बात की और कहा कि मैं पूरे देहरादून को आग लगा दूंगा। इसके बाद आक्रोशित होकर घर से निकला और वाहन जलाने लगा।

पूर्व विधायक एवं राजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार ने डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी से मुलाकात की। शहर में कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। रात में पुलिस गश्त पर भी सवाल उठाए। राजकुमार ने कहा कि देहरादून को सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता था, परंतु अपराध बढ़ रहे हैं। शनिवार रात को पटेलनगर, फालतू लाइन और आसपास के स्थानों पर असामाजिक तत्वों ने बाइकें समेत कई वाहन जला दिए। राजकुमार ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को भी कड़े कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व दर्जाधारी अशोक वर्मा, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पार्षद अर्जुन सोनकर, राजेश उनियाल आदि मौजूद थे।

About admin

Check Also

जल-संकट , जीवन एवं कृषि खतरे में : ललित गर्ग

HamariChoupal,07,05,2024   मानवीय गतिविधियों और क्रिया-कलापों के कारण दुनिया का तापमान बढ़ रहा है और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *