देहरादून, 16 जुलाई। माँ डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ के 223वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को माँ डाट काली के पवित्र ध्वजों का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन सम्पन्न हुआ। यह पूजन श्री संयम गोस्वामी जी के पावन सानिध्य में मोहब्बेवाला स्थित भगवती गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया।
पूजन के दौरान माँ भगवती, माँ काली, भगवान शिव, वीर हनुमान एवं क्षेत्रपाल भैरव जी के पवित्र ध्वजों का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ पूजन-अर्चन किया गया। इसके उपरांत सभी पवित्र ध्वजों को भव्य शोभायात्रा के रूप में मंदिर परिसर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति के साथ माँ डाट काली के जयकारे लगाते हुए वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे।
इस अवसर पर माँ डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ के पूज्य महंत श्री शुभम गोस्वामी जी ने सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों को 223वें वार्षिकोत्सव की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए माँ डाट काली से सभी की सुख-समृद्धि, मंगल एवं मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की।
कार्यक्रम में श्लोक गोस्वामी, दिनेश अग्रवाल (टीटू भाई), नर्सिंग दास, हरीश मारवाह, सेवादार गौरव कुमार, शोभित गोस्वामी, नीरज गोस्वामी, शिवम गोयल, अमीचंद सोकर, श्रवण वर्मा, गोकुल परविन्दा, गौतम प्रजापति, राजू भाई, सूरज, सुनील आहूजा, फौजी भाई, आचार्य अनूप ममगाईं, आचार्य शैलेंद्र थपलियाल, आचार्य प्रवीण जुयाल, राम पद जना, गौतम सोनकर, मनोज गुप्ता, विजय मलिक, राजीव राजस्थानी, विक्की खत्री, विनीत नागपाल, किशोर गेरा, शुभम पटेल सहित बड़ी संख्या में सेवादार एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
