Hamarichoupal,31,05,2026
देहरादून, 31 मई। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को सुना।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक प्रभावशाली मंच बन चुका है। प्रधानमंत्री विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरणादायक कहानियों और सकारात्मक प्रयासों को साझा कर लोगों को जनहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री के संदेश समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बन रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तराखंड में भी अनेक लोग अपने कार्यों से समाज में उल्लेखनीय बदलाव ला रहे हैं और राज्य सरकार ऐसे प्रयासों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने तथा देशी एवं पारंपरिक पेयों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। साथ ही भारतीय फलों, विशेषकर आम की विशेषताओं का भी उल्लेख किया।
छात्राओं से किया संवाद
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं से संवाद कर ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर उनका फीडबैक लिया और उनके विचार सुने।
मुख्यमंत्री ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य रुचिकर गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास बड़े बदलावों की नींव रखते हैं। अच्छे कार्यों से अन्य लोग भी प्रेरित होते हैं और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। निष्ठा और समर्पण के साथ किए गए कार्य दूसरों के लिए उदाहरण बनते हैं।
इस अवसर पर Mahant Dalip Singh Rawat भी उपस्थित
