मानसून के दौरान जहां बुखार, खांसी और सर्दी आम बात है, वहीं इस मौसम में पैरों के फंगल या बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। इसका कारण है …
देहरादून
-
मां बनना एक बहुत ही खूबसूरत एहसास होता है लेकिन यह जर्नी काफी कठिन होती है. इसमें मां को अपने सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है क्योंकि जरा …
-
देहरादून, 20 जुलाई 2023 सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत आज चमोली से लौटकर एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने चमोली हादसे में …
-
50 एकड़ भूमि की तलाश शुरू, नया भवन बनने तक नगर निगम या एचएसवीपी की बिल्डिंग में होगी पढ़ाई पंचकूला, 20 जुलाई (आरएनएस) । पंचकूला में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का कैंपस शुरू होगा। कैंपस के लिए भूमि की तलाश के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वीरवार को नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। रोजगार के अवसर खुलेंगे विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि गत 9 वर्षों में पंचकूला में बड़े स्तर के संस्थान स्थापित हुए हैं। यहां बड़े संस्थान स्थापित करने के लिए अनुकूल माहौल बन सका है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का कैंपस शुरू होने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। यूनिवर्सिटी का लाभ पंचकूला के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों की स्थापना से अर्थव्यवस्था को भी गति मिलती है। 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने बताया कि नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का कैंपस पंचकूला में स्थापित करने के लिए वे केंद्रीय गृह मंत्रालय और यूनिवर्सिटी के कुलपति से लगातार संपर्क में हैं। यूनिवर्सिटी का नया कैंपस के लिए 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि नया भवन बनने तक किसी भी बिल्डिंग में कक्षाएं शुरू की जा सकती है। सामुदायिक केंद्रों पर विचार उन्होंने बताया कि अस्थायी रूप से कक्षाएं शुरू करने के लिए 50 हजार वर्ग फुट क्षेत्र की आवश्यकता होगी। इसके लिए भवन की तलाश के लिए जिला उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी के नेतृत्व में एक टीम भी गठित की गई है। इस टीम में गृह विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी, पंचकूला डीसीपी, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त शामिल रहेंगे। इसके लिए सेक्टर 26 स्थित पॉलिटेक्निक, निफ्ट, एग्रो मॉल, साकेत अस्पताल और विभिन्न सामुदायिक केंद्रों पर विचार किया गया। फैकल्टी टीम जल्द दौरा करेगी उन्होंने बताया कि बिल्डिंग और भूमि को चिह्नित करने के लिए नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की फैकल्टी टीम जल्द ही पंचकूला का दौरा करेगी। उन्होंने बताया कि 3 माह के भीतर कक्षाएं शुरू की जा सकती है। बैठक में गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद, पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
-
रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रशासनिक व सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ उकरौली में हो रहे भू-कटाव क्षेत्र का निरीक्षण किया। मंत्री ने सिंचाई विभाग के अफसरों को …
-
-
-
-
-
